Q. स्माल g और ,कैपिटल G में क्या अन्तर है / पूर्ण रूप से समझआइये ?

Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

Ans. सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक G किसे कहते हैं(universal gravitational constant in hindi):

न्यूटन के गुरुत्वाकर्षण नियम से,

F = G m1m2/ r²… … (1)

समीकरण (1) में यदि m1=m2= 1 किग्रा तथा r = 1 मीटर हो, तो

F = G

“एकांक दूरी पर स्थित दो एकांक द्रव्यमानों के बीच लगने वाले आकर्षण बल के संख्यात्मक मान को ही गुरुत्वाकर्षण नियतांक कहते हैं|” इसे G से प्रदर्शित करते हैं| G एक अदिश राशि है|

G का मात्रक:- न्यूटन-मीटर²/किग्रा²

G का विमीय सूत्र-

समीकरण (1) से,

G = F × r²/m1m2

G का विमीय सूत्र= [MLT-²][L²]/[M][M]

= [M-¹L³T-²]

G का मान कितना होता है?

सार्वत्रिक गुरुत्वाकर्षण नियतांक G का मान

6.67 × 10-¹¹ न्यूटन-मीटर²/किग्रा²

गुरुत्वीय त्वरण किसे कहते हैं(acceleration due to gravity in hindi):

स्वतंत्रतापूर्वक नीचे गिरती हुई वस्तु के वेग में पृथ्वी के आकर्षण बल(गुरुत्व बल) के कारण प्रति सेकण्ड जितनी वृद्धि होती है उसे गुरुत्वीय त्वरण कहते हैं| इसे g से प्रदर्शित करते हैं| g एक सदिश राशि है|

g का मात्रक :- मीटर/सेकण्ड²

g का विमीय सूत्र:- [M°LT-²]

गुरुत्वीय त्वरण g का मान कितना होता है?

g का औसत मान 9.8 m/sec² होता है|

g गुरुत्वीय त्वरण है|

g का मात्रक मीटर/सेकण्ड² होता है|

g का औसत मान 9.8 मीटर/सेकण्ड² होता है|

Leave a comment