Ans. प्रकाश का परावर्तन (Reflection of Light)=जब प्रकाश किसी पॉलिशदार व चिकने तल पर गिरता है तो उसका अधिकांश भाग वापस लौट आता है। प्रकाश के चिकने तल से टकराकर लौटने की इस प्रक्रिया को प्रकाश का ‘परावर्तन’ (reflection) कहते हैं। प्रकाश के परावर्तन से सम्बन्धित परिभाषाएँ- चित्र 1.1 में प्रकाश की एक किरण AB एक समतल दर्पण M1M2 पर गिरती है। यह किरण दर्पण से परावर्तित होकर उसी माध्यम में एक निश्चित दिशा BC में चली जाती है। दर्पण पर गिरने वाली किरण AB को ‘आपतित किरण’ (incident ray) तथा परावर्तन से प्राप्त किरण BC को ‘परावर्तित किरण’ (reflected ray) कहते हैं। आपतित किरण दर्पण के जिस बिन्दु B पर गिरती है उसे ‘आपतन बिन्दु’ (point of incidence) कहते हैं। आपतन बिन्दु B से दर्पण के लम्बरूप रेखा BN को ‘अभिलम्ब’ (normal) M कहते हैं। आपतित किरण तथा अभिलम्ब के बीच बने कोण ABN को ‘आपतन कोण’ (angle of incidence), तथा परावर्तित किरण व अभिलम्ब के बीच बने कोण CBN को ‘परावर्तन कोण’ (angle of reflection) कहते हैं। IN C आपतित किरण आपतन परावर्तन कोण कावर्तित किरण B दर्पण अभिलम्ब चित्र-1.1