Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

प्रत्यय

परिभाषा :–
शब्दों या शब्दांशों के अन्त में लगकर उनके अर्थ में परिवर्तन लाने वाले शब्दांश प्रत्यय कहलाते हैं।
प्रत्यय के मुख्य दो भेद होते हैं-
1. कृत् प्रत्यय               2. तद्‌धित प्रत्यय

कृत प्रत्यय (कृदंत) :–
जो प्रत्यय धातुओं अथवा क्रियाओं के अंत में लगते हैं, वे कृत प्रत्यय कहलाते हैं। इनके योग से बने शब्दों को कृदंत कहते हैं।

क्र.सं.प्रत्ययधातुशब्द रूप
1.आऊबिक, टिक, कमाबिकाऊ, टिकाऊ, कमाऊ
2.ऐरालूट, कामलुटेरा, कमेरा
3.हारारखनाराखनहारा
4.वालापढ़ना, लिखनापढ़नेवाला, लिखनेवाला
5.नागा, ओढ़, पढ़गाना, ओढ़ना, पढ़ना
6.औनाबिछ, खेलबिछौना, खिलौना
7.रेत, फाँस, खँसरेती, फाँसी, खाँसी
8.झाड़, खाझाड़ू, खाऊ
9.आवबह, चढ़, खिंचबहाव, चढ़ाव, खिंचाव
10.आवटसज, मिल, लिखसजावट, मिलावट, लिखावट
11.अंतभिड़, गढ़, रटभिड़ंत, गढ़ंत, रटंत
12.ताचल, बह, डूब, चढ़चलता, बहता, डूबता, चढ़ता
13.करलिख, पढ़, खा, देखलिखकर, पढ़कर, खाकर, देखकर

तद्‌धित प्रत्यय  :–
कुछ प्रत्यय संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण अथवा अव्यय के अंत में लगकर नवीन शब्दों का सृजन करते हैं। ऐसे प्रत्ययों को तद्‌धित प्रत्यय कहा जाता है।

क्र.सं.प्रत्ययधातुशब्द रूप
1.वालाटोपी, घर, गाड़ीटोपीवाला, घरवाला, गाड़ीवाला
2.हारा, हारलकड़, पानी, मणिलकड़हारा, पनिहारा, मनिहार
3.गरकार, बाजी, जादूकारीगर, बाजीगर, जादूगर
4.आईसाफ, बुरा,भला, लंबासफाई, बुराई, भलाई, लंबाई
5.आहटचिकना, कड़वा, गरमाचिकनाहट, कड़वाहट, गरमाहट
6.आपाबूढ़ा, मोटा, पूजाबुढ़ापा, मोटापा, पुजापा
7.त्वदेव, मनुष्य, स्त्रीदेवत्व, मनुष्यत्व, स्त्रीत्व
8.आलससुर, नानीससुराल, ननिहाल
9.एरामामा, चाचा, फूफाममेरा, चचेरा, फुफेरा
10.इयालोटा, डिब्बा, खाटलुटिया, डिबिया, खटिया
11.टी, टालंगोट, कालालंगोटी,  कलूटा
12.हराएक, दो, तीनइकहरा, दुहरा, तिहरा
13.वाँसात, पाँच, सोलहसातवाँ, पाँचवाँ, सोलहवाँ
14.सालाल, नीला, पीलालाल-सा, नीला-सा, पीला-सा
15.हरासोना, छरासुनहरा, छरहरा
16.ईयभारत, नगर, अनुकरणभारतीय, नगरीय, अनुकरणीय
17.वानधन, गुण, रूपधनवान, गुणवान, रूपवान
18.आलुदया, झगड़ादयालु, झगड़ालु
19.पंजाब, बंगाल, शहरपंजाबी, बंगाली, शहरी
20.इयाजयपुर, कलकत्ता, मुंबईजयपुरिया, कलकतिया, मुंबइया
21.बाल, प्रिय, वृद्ध, मुग्धबाला, प्रिया, वृद्धा, मुग्धा
22.आनीजेठ, देवर, नौकरजेठानी, देवरानी, नौकरानी
23.एँकन्या, पुस्तक, नहरकन्याएँ, पुस्तकें, नहरें
24.याँकुरसी, बेटी, रानीकुरसियाँ, बेटियाँ, रानियाँ

Leave a comment